Thursday, October 25, 2012

सिंगाड़े के आटे का हलवा

सामग्री
  1. 1 कप सिंगाड़े का आटा
  2. 1 कप शक्कर
  3. 3-4 चम्मच देसी घी
  4. 1/4 कप बादाम और पिस्ता कतरन
  5. 1/4 चम्मच इलायची पाउडर
  6. 3-4 रेशे केसर
  7. 1/2 कप गर्म पानी
विधि
सबसे पहले कढाई मे घी डाल दे उसमे आटा डाल कर भुन ले अब उसमे बादाम ,पिस्ता, केसर और इलायची पाउडर डाल ले और थोडा भुन ले अब उसमे शक्कर और गर्म पानी डाल कर मिला ले अब हलवा कढाई छोड़ने लगे तब गैस से हटा कर गर्म गर्म परोसे ।

व्रत के कोफ्ते

सामग्री
  1. 1 कप सिंगाड़े का आटा
  2. 1/2 कप राजगिरी का आटा
  3. 3 -4 उबले आलू
  4. 1 छोटा चुकंदर
  5. 2 -3बारीक़ कटी हरी मिर्च
  6. 1/4 चम्मच जीरा
  7. 1/4 चम्मच कलि मिर्च पावडर
  8. 1/2 कप उबले मटर
  9. 1/4 कप काजू टुकड़ी और किसमिस
  10. 1 निम्बू का रस
  11. सीधा नमक स्वादनुसार
  12. 1/2 कप बारीक़ कटा हरा धनिया
  13. 2 चम्मच तेल
  14. चुटकी भर हिंग
  15. तेल तलने के लिए
विधि
सबसे पहले दोनों आटे को मिला ले अब उसमे थोडा पानी मिला कर गाढ़ा पेस्ट बना ले और उसमे थोडा नमक और हरा धनिया डाल कर रख दे।
अब उबले आलू को छील कर उसे मैश कर ले और चुकंदर को छील कर कदुकस कर ले, एक कढाई मे तेल डाल कर उसमे जीरा और हिंग डाल दे अब उसमे कसा हुआ चुकंदर डाल कर 2 मिनट पका ले अब उसमे आलू और मटर डाल देऔर साथ मे नमक ,काली मिर्च,काजू, किसमिस ,हरा धनिया और निम्बू का रस डाल कर मिक्स कर ले अब इसके छोटे छोटे बोल्स बना कर रख ले ।
अब एक कढाई मे तेल गर्म कर ले और बोल्स को आटे के पेस्ट मे लपेट कर तेल में डाल दे और सुनहरा होने तक धीमी आँच पर तल लेऔर गर्म गर्म चटनी के साथ सर्व करे ।

साबूदाना खिचड़ी

सामग्री
  1. 1 कप भीगे साबूदाना
  2. 1/4 कप दरदरी मूंगफली
  3. 1/4 कप उबला आलू
  4. 2 -3 चम्मच देशी घी
  5. 1 -2 बारीक़ कटी हरी मिर्च
  6. 1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर
  7. 2 चम्मच हरा कटा धनिया
  8. 1/4 चम्मच जीरा
  9. सीधा नमक स्वादनुसार
विधि
सबसे पहले साबूदाने को 7-8 घंटे भिगो कर रख दे ,बाद मे उसका पानी निकल दे अब एक कढाई मे घी डाल दे उसमे जीरा और दरदरी की हुई मूंगफली डाल कर पका ले अब उसमे उबले आलू के छोटे छोटे पिस
डाल दे और साथ मे हरी मिर्च और हरा धनिया भी डाल दे और अब उसमे काली मिर्च पाउडर और नमक डाल
कर भीगे हुए साबूदाने डाल कर 2 मिनट पका ले और धनिये से सजा कर सर्व करे।

व्रत के पकोड़े

सामग्री
  1. 2 चम्मच सिंगाड़े का आटा
  2. 2 चम्मच राजगिरी का आटा
  3. 1 चम्मच कटी हरी मिर्च
  4. 1 कटोरी कदुकस किया हुआ आलू
  5. 1 कटोरी कदुकस की हुई लोकी
  6. 1 कटोरी कदुकास की हुई तुरई
  7. 1/2 कटोरी कटा हुआ पालक/हरा घनिया
  8. तेल तलने के लिए
  9. नमक स्वादनुसार
विधि
सबसे पहले सभी सब्जियों को मिला ले अब उसमे दोनों आटा मिलकर उसमे नमक डाल दे ,अब एक कडाही में तेल गर्म करे और उसमे छोटे छोटे पकोड़े कुरकुरे होने तक तल ले और अब इन्हें व्रत की धनिया चटनी या दही के साथ सर्व करे ।
यदि आप चाहे तो इस पेस्ट में थोडा पानी डाल कर इसका चिलडा भी बना सकते है ।

व्रत के दही चावल

सामग्री
  1. 1 कटोरी व्रत के चावल
  2. 1/2 कटोरी दही
  3. 2 चम्मच देसी घी
  4. 1/2 चम्मच जीरा
  5. 1/4 चम्मच हरी मिर्च कटी हुई
  6. 2 चम्मच कटा हरा धनिया
  7. सीधा नमक स्वादनुसार
विधि
सबसे पहले कुकर में घी डाल दे अब उसमे जीरा और हरी मिर्च डाल ले ,अब उसमे दही और आधी कटोरी पानी और नमक मिला ले अब उसमे चावल डाल ले और एक सिटी ले और बाद में सिटी निकाल कर धनिया और घी के साथ गर्म गर्म परोसे ।

सामक की खिचड़ी

सामग्री
  1. 1 कटोरी सामक
  2. 1/2 कटोरी आलू कटा हुआ
  3. 12 कटोरी कटे हुए टमाटर
  4. 1/4 कटोरी मटर
  5. 1 कटी हरी मिर्च
  6. 1/4 कटोरी कटी पत्तागोभी
  7. 1चम्मच मूंगफली
  8. 2 चम्मच कटा हरा धनिया
  9. 2 चम्मच निम्बू का रस
  10. 1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  11. 3-4 चम्मच घी/तेल
  12. 1/4 चम्मच जीरा
  13. नमक स्वादनुसार
विधि
सबसे पहले कढाई में घी/तेल डाल दे अब उसमे जीरा, हरी मिर्च, मूंगफली डाल कर भुन ले अब आलू डाल कर भुने साथ में पत्तागोभी भी डाल कर पका ले अब उसमे थोडा पानी डाल दे, साथ में मिर्च ,नमक डाल दे और सामक डाल दे और थोडा ढक कर पका ले और थोड़ी देर बाद टमाटर और निम्बू का रस डाल दे और पका ले अब इसमें हरा धनिया डाल कर आलू चिप्स के साथ सर्व करे।

पोहा

सामग्री
  1. 2 कटोरी मोटा पोहा भीगा हुआ
  2. 1/4 कटोरी छोटे पिस में कटा आलू
  3. 1/4 कटोरी कटा हुआ प्याज
  4. 1/4 कटोरी कटा हुआ टमाटर
  5. 10-15 पीस मूंगफली के दाने
  6. 1 बारीक़ कटी हरी मिर्च
  7. 8-10 करी पत्ते
  8. 2-3 चम्मच तेल
  9. 1/2 चम्मच राइ
  10. 1/2 चम्मच जीरा
  11. चुटकी भर हिंग
  12. 1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  13. 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
  14. नमक स्वादनुसार
  15. 2 चम्मच निम्बु का रस
  16. 2-3 चम्मच कटा हुआ हरा धनिया
विधि
सबसे पहले कढाई में तेल डाल दे ,अब उसमे राइ ,हिंग जीरा डाले और साथ में करी पत्ता भी डाल दे अब उसमे मूंगफली डाल कर भुन ले और साथ में आलू डाल कर थोडा पका ले अब उसमे कटे प्याज और हरी मिर्च डाल दे ,अब उसमे टमाटर ,निम्बू का रस और पोहा डाल दे अब उसमे नमक,लाल मिर्च पाउडर,हल्दी पाउडर मिला कर हलके हाथ से मिला ले और धनिया से सजाकर सर्व करे ।

ब्रेड बेसन पिज़्ज़ा

सामग्री
  1. 4-5 वाइट ब्रेड /ब्राउन ब्रेड
  2. 1 कटोरी बेसन
  3. 2 हरी मिर्च कटी हुई
  4. 3-4 चम्मच कटा हरा धनिया
  5. 1/4 चम्मच जीरा
  6. 2 चुटकी हिंग
  7. 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  8. घी/मखन
  9. नमक स्वादनुसार
विधि
सबसे पहले एक कटोरी में बेसन ले अब उसमे हरी मिर्च,नमक,जीरा,हिंग,लाल मिर्च पाउडर ,धनिया मिला ले और पानी डाल कर गाडा पेस्ट बना ले अब तवे को गर्म करे और एक ब्रेड ले उस पर बेसन का पेस्ट लगा दे और तवे को घी या मखन से चिकना कर ले और बेसन लगी साइड से तवे पर रख दे और धीमी आंच पर दोनों तरफ घी लगा कर सेक ले।और गर्म गर्म सास या चाय के साथ सर्वकरे।(चाहे तो इस पेस्ट में सब्जियाऔर चीज़ भी मिला सकते हे और चाहे तो ब्रेड की जगह रात की बची ठंडी रोटी के साथ भी बना सकते है। )

सफेद उपमा

सामग्री
  1. 1 कटोरी रवा /सूजी
  2. 1/2 कटोरी मटर
  3. 2 चम्मच कटी हरी मिर्च
  4. 1/4 कटोरी काजू टुकडे और किसमिस
  5. 3-4 चम्मच घी
  6. 1/2 कटोरी टमाटर (गुदा निकला हुआ )
  7. 2 चम्मच निम्बू का रस
  8. 5-6 करी पत्ते
  9. 1/4 चम्मच जीरा
  10. 2 चम्मच कटा हरा धनिया
  11. नमक स्वादनुसार
विधि
सबसे पहले कढाई में घी डालकर उसमे जीरा और करी पत्ता डाल देअब उसमे मटर डाल कर भुन ले और साथ में हरी मिर्च भी डाल दे अब उसमे सूजी मिलाकर 3-4 मिनट भुन ले और अब काजू ,किसमिस और नमक मिला दे और दुसरे हाथ से गर्म पानी मिलाए और चलाते रहे और अंत में टमाटर ,निम्बु का रस और धनिया मिला ले और गर्म गर्म सर्व करे ।(चाहे तो केरी या निम्बू के आचार के साथ सर्व करे ।)

दाल पूरी

सामग्री
 
  1. 3 कप गेहू का आटा
  2. 2 कप चना डाल
  3. 2-3 चम्मच घी
  4. 1 चम्मच तेल
  5. 1/2 चम्मच जीरा
  6. 1 कटी हरी मिर्च
  7. 1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  8. 1/4 चम्मच अमचुर पाउडर
  9. 2 चम्मच कटा हरा धनिया
  10. नमक स्वादनुसार
  11. तेल तलने के लिए
  12. चुटकी भर हिंग
विधि
सबसे पहले चने दाल को 5-6 घंटे भिगो दे बाद में उसका पानी निकाल कर पिस ले अब एक कढाई में 1 चम्मच तेल ,जीरा ,हिंग ,हरी मिर्च डाल दे अब दाल का पेस्ट मिला कर उसे गाढ़ा होने तक पका ले और सभी मसाले और धनिया मिला ले जब पेस्ट गाढ़ा हो जाये तब गैस बंद कर ले और ठंडा होने को रख दे ।
अब एक कटोरी में आटा उसमे घी ,नमक मिला ले और पानी से आटा गुथ ले ,अब आटे की लोई ले और हाथ से कुआ जेसा बनाये और उसमे दाल का मिश्रण भर ले और चारो ओर से बंद कर के हाथ पर थोडा तेल लगा कर हलके हाथो से दबा कर पूरी जेसा बना ले और गर्म तेल में तल लेऔर चटनी के साथ या आलू की सब्जी के साथ सर्व करे ।

Wednesday, October 24, 2012

वेजिटेबल उपमा


सामग्री
  1. 2 कटोरी सूजी /रवा
  2. 1/2 कटोरी कटा हुआ आलू
  3. 1/2 कटोरी कटा हुआ प्याज
  4. 1/2 कटोरी टमाटर
  5. 1/4 कटोरी मूंगफली
  6. 1 कटी हरी मिर्च
  7. 3-4 चम्मच तेल
  8. 1/4 चम्मच राइ
  9. 1/4 चम्मच जीरा
  10. 2-3 चम्मच निम्बू का रस
  11. नमक स्वादनुसार
  12. 2-3 चम्मच कटा हरा धनिया
  13. 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
  14. 1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  15. चुटकी भर हिंग
विधि
सबसे पहले एक कढाई में तेल गर्म करे उसमे राइ ,जीरा,हिंग और हरी मिर्च डाले अब उसमे मूंगफली डाल कर भुने अब कटे हुए आलू मिला कर पका ले साथ में प्याज भी मिला ले और पका ले अब उसमे रवा मिला कर 3-4 मिनट भुन ले उसके बाद में उसमे नमक,मिर्च,हल्दी,नम्बू का रस और टमाटर मिला ले और अब दुसरे हाथ से गर्म पानी डाल कर चलाये जब उपमा कढाई छोड़ने लगे तब गैस बंद कर धनिया से सजाकर सर्व करे ।

जलेबी

जलेबी
  1. 2 कप मैदा
  2. 1 कप दही
  3. 1/4 चम्मच मीठा सोडा
  4. 1 कप शक्कर
  5. 5-6 रसे केसर
  6. 1/4 चम्मच इलायची पाउडर
  7. घी तलने ले लिए
विधि
एक बाउल में मैदा ,मीठा सोडा डाल कर मिला ले अब उसमे दही और थोडा पानी मिला कर गाढ़ा पेस्ट बना ले और ढक कर 12-15 घंटे के लये रख दे ।
अब एक कढाई में शक्कर और 1/2 कप पानी डाल कर चासनी बना ले और साथ में केसर और इलायची पाउडर भी मिला ले ।
अब एक सीधी तल वाली कढाई में घी डाल कर थोडा गर्म करे और मैदा के पेस्ट को कोण में भर कर
घी में मनचाहे आकर से बनाये और दोनों तरफ से तल कर निकले और चासनी में डुबो कर दूध या रबड़ी के साथ सर्व करे ।
(यदि चासनी थोड़ी गर्म हे तो जलेबी ठंडी होने के बाद में मिलाये या जलेबी गर्म हे तो चासनी ठंडी होने के बाद में मिलाये नहीं तो जलेबी कुरकुरी नहीं होगी ।)

रवा उतपम

सामग्री
  1. 2 कटोरी रवा
  2. 1/2 कटोरी दही
  3. 1/2 चम्मच नमक
  4. 1/2 कटोरी बारीक़ कटा टमाटर
  5. 1/2 कटोरी बारीक़ कटा प्याज
  6. 1/2 कटोरी बारीक़ कटा हरा धनिया
  7. 1/4 कटोरी कटी शिमला मिर्च
  8. 1 चम्मच कटी हरी मिर्च
  9. 1 चम्मच चाट मसाला
  10. 100 ग्राम अमूल बट्टर
  11. चुटकी भर मीठा सोडा
विधि
सबसे पहले रवा ,दही और नमक मिला ले ,अब थोडा पानी मिला कर रात भर रख दे ।दुसरे दिन इस पेस्ट मे सभी कटी सब्जियाँ मिला दे और मीठा सोडा भी मिला दे अब तवे को गर्म करके उस पर बट्टर लगा कर पेस्ट को मोटा फेला देउस पर थोडा चाट मसाला भी डाल दे और दोनों तरफ से बट्टर मे सेक ले और नारियल या धनिया की चटनी के साथ सर्व करे। 

Friday, September 14, 2012

मसाला डोसा


सामग्री 
  1. 3 कटोरी चावल 
  2. 1 कटोरी उड़द दाल 
  3. 1 कटोरी खट्टा  दही 
  4. 1/2 कटोरी बारीक़ कटा हुआ धनिया
  5. 1 चम्मच नमक 
  6. अमूल मखन/ घी  
आलू मसाला
  1. 500 ग्राम उबले  छिले आलू 
  2. 1/4 चम्मच लाल मिर्च पावडर 
  3. 1/4 चम्मच हल्दी पावडर
  4. 1/4 चम्मच अमचुर पावडर 
  5. नमक स्वादनुसार 
  6. हरा कटा धनिया 
  7. 1बारीक़ कटी हरी मिर्च 
  8. चुटकी भर हिंग 
  9. 2 छोटे चम्मच तेल 
  10. 1/4 चम्मच राइ,जीरा 
विधि
         सबसे पहले चावल और उड़द दाल को धो कर 2-3 घंटे भिगो दे अब उसका पानी निकाल कर उसमे दही ,नमक,और पानी डाल(चावल  और दाल डूबे जितना पानी  )  कर10- 12 घंटे गर्म जगह पर रख दे बाद में पिस कर गाडा पेस्ट बना ले अब उसमे हरा धनिया और मिर्च डाल  दे ।
         अब उबले आलू को  मेश कर ले और कढाई में  तेल डाल  कर राइ, हिंग, जीरा हरी मिर्च डाल  कर आलू डाल  दे और सभी मसाले मिला दे ।
         अब तवे पर थोडा मखन /घी लगा कर चिकना कर ले और डोसे का पेस्ट फेला दे और चारो तरफ घी लगा कर धीमी आंच  पर सेक ले और उस पर मसाला फेला कर चटनी और साम्भर के साथ सर्व करे ।

(यदि  डोसा तवे पर चिपके तो प्याज रगड़ ले डोसा नहीं चिपकेगा )
 
        

बेसन का चिलड़ा


सामग्री
  1. 1 कटोरी बेसन 
  2. 1 चम्मच कटी हरी मिर्च 
  3. 1 कटोरी कटा हुआ पालक 
  4. 1/4 चम्मच लाल मिर्च पावडर 
  5. 1/2 चम्मच नमक 
  6. 1/4 चम्मच जीरा 
  7. चुटकी भर हिंग 
  8. 3-4 चम्मच कदुकस की हुई चीज़ (इछानुसार )
  9. तेल 
विधि
          सबसे पहले बेसन में सभी सामग्री मिला कर पानी डाल पेस्ट तैयार कर ले,अब तवे को थोडा गर्म करके उस पर तेल लगा कर बेसन का पेस्ट डाल कर चम्मच से फेला दे और चारो तरफ तेल लगा कर धीमी आंच पर दोनों तरफ से सेक ले अब उस पर चीज़ फेला कर दो मिनट सेक कर सास या चटनी के साथ सर्व करे ।

(इसमें पालक की जगह  मेथी ,कदुकस की हुई लौकी ,हरा धनिया,प्याज ,टमाटर  या सादा चिलडा  भी बना सकते है।) 

Thursday, July 26, 2012

पाव भाजी

सामग्री
  1. 1 छोटी लोकी (200 ग्राम)
  2. 3 आलू (200 ग्राम)
  3. 2 प्याज 
  4. 1 छोटी पत्ता गोभी (200 ग्राम)
  5. 1 छोटी  फूल गोभी (100 ग्राम)
  6. 4-5 टमाटर
  7. 3-4 हरी मिर्च 
  8. 1 कटोरी बारीक़ कटा हरा धनिया 
  9. 1 चम्मच लाल मिर्च पावडर 
  10. 1/2 चम्मच हल्दी पावडर 
  11. 2-3 चम्मच पाव भाजी मसाला
  12. नमक स्वादनुसार 
  13. 200 ग्राम बट्टर 
  14. 100 ग्राम मटर 
  15. 12 पीस पाव ब्रेड 
  16. 1 निम्बू इछानुसार 
विधि
         सबसे पहले लोकी ,आलू ,प्याज , मटर को छील ले और दोनों गोभी और लोकी, आलू ( प्याज,मटर  को छोडकर) सभी सब्जियों को काट कर उबाल ले और प्याज,हरी मिर्च को बारीक़ काट लेऔर अब उबली सब्जियों को मेष कर ले और कढाई मे  बट्टर /घी डाल दे उसमे जीरा और चुटकी भर हिंग, हरी मिर्चऔर मटर डाल कर थोडा भुन ले अब उसमे प्याज ,टमाटर डाल कर भुन ले अब उबली सब्जियों को भी डाल दे और नमक ,मिर्च,हल्दी,और पाव भाजी मसाला डाल कर पका ले अब उपर से हरा धनिया डाल दे
अब पाव ब्रेड को बिच में  से काट कर उसके दोनों तरफ बट्टर लगा कर सेक ले और भाजी के साथ सर्व करे ।  

रंग बिरंगा पेन केक

सामग्री
  1. 1 कप सूजी (रवा )
  2. 1/2 कप दही 
  3. 11/2 चम्मच अदरक मिर्च पेस्ट 
  4. चुटकी भर काली मिर्च 
  5. 1/2 चम्मच इनो 
  6. नमक स्वादनुसार 
  7. 1 चम्मच टमाटर सास 
  8. 1 चम्मच हरी चटनी 
  9. बट्टर 
विधि
         सबसे पहले एक बाउल मे सूजी ,दही ,अदरक मिर्च का पेस्ट ,नमक दल कर मिला ले अब उसमे इनो मिला दे और अब तवे को गर्म करके उस पर बट्टर लगा कर सूजी का पेस्ट फेला दे और ढक दे कुछ देर बाद इसे पलट कर सेक लेकिन ये छोटा छोटा बनाये अब प्लेट मे निकाल ले और एक पर सास और दुसरे पर हरी चटनी फेला कर एक के ऊपर एक रख कर कट करके सर्व करे ।

वेजिटेबल पकोड़ा

सामग्री
  1. 1 कप उरद दाल 
  2. 1 बारीक़ कटा प्याज 
  3. 1-2 बारीक़ कटी हरी मिर्च 
  4. 1 बारीक़ कटी शिमला मिर्च 
  5. 1/2 कप पत्ता गोभी कदुकस 
  6. 8-10 कटी बिन्स 
  7. 1 कदुकस की हुई गाजर 
  8. धनिया कटा हुआ 
  9. नमक स्वादनुसार 
  10. तेल
विधि 
         दाल को 3-4  घंटे पानी मे  भिगो कर पिस ले और सभी सब्जियों को मिला ले अब उसमे नमक मिलाकर गर्म तेल मे  सुनहरा होने तक तल ले और चटनी या सास के साथ सर्व करे ।

मुरमुरे के कुरकुरे

सामग्री 
  1. 2 कप मुरमुरे 
  2. 1 कप दही 
  3. 1/2 कप बारीक़ सेव 
  4. 4 बड़े चम्मच बेसन 
  5. 1/2 छोटे चम्मच अजवाईन 
  6. 1 बड़ा चम्मच बारीक़ कटा हुआ प्याज 
  7. 1 उबला हुआ आलू 
  8. 8-10 करी पत्तेऔर हरा धनिया बारीक़ कटा हुआ 
  9. 1 चम्मच बारीक़ कटी हरी मिर्च 
  10. नमक स्वादनुसार 
  11. तेल

विधि 
         सबसे पहले दही को एकसार मथ ले अब उसमे थोडा पानी डाल कर उसमे मुरमुरे डाल कर 20 मिनट रख दे अब उसको मिक्सी मे पिस ले औरअब सेव को छोड़ कर सभी सामग्री मिला कर टिक्की का आकार देकर गर्म तेल मे  सुनहरा होने तक तल ले और सेव लगा कर सर्व करे ।

पनीर बोल्स

सामग्री 
  1. 250 ग्राम कदुकस किया हुआ पनीर 
  2. 1 कप उबले और मेश किये कोर्न 
  3. 1 चम्मच कदुकश हुआ अदरक 
  4. 1 चम्मच हरा कटा धनिया 
  5. 1 चम्मच बारीक़ कटी हरी मिर्च 
  6. 1 ब्रेड स्लाइस 
  7. 2 चम्मच कोर्न फ्लोर 
  8. 1/2 चम्मच चाट मसाला 
  9. 1छोटा  चम्मच लाल मिर्च पावडर 
  10. नमक स्वादनुसार 
  11. तेल 
विधि 
         एक बर्तन मे पनीर, कोर्न,अदरक,धनिया,हरी मिर्च,ब्रेड और कोर्न फ्लोर मिला ले अब उसमे चाट मसाला ,और लाल मिर्च पावडर डाल कर छोटे छोटे बोल्स बना ले और गर्म तेल मे सुनहरा होने  तक तल ले और चटनी या सास के साथ सर्व करे ।

वेजिटेबल चीज टोस्ट सेंडविच

सामग्री 

1        2 ब्रेड  स्लाइस 
2        1 उबला हुआ आलू 
3        5 -6 पिस खीरा के पतले कटे हुए 
4        4 -5 टमाटर के पिस पतले कटे हुए 
5        4-5 प्याज के पतले कटे हुए पिस 
6        1 -2 चम्मच चुकंदर (बीट )कदुकस किया हुआ 
7        2-3 चम्मच बट्टर या घी 
8        1 चम्मच चाट मसाला 
9        2 चम्मच हरी चटनी 
10      1 टिकी चीज  पिस 
11      2 चम्मच बारीक़ भेल वाली सेव 

विधि
         सबसे पहले ब्रेड के चारो किनारे काट ले और उसके एक तरफ बट्टर लगा ले अब एक ब्रेड पर बट्टर वाली साइड पर हरी चटनी फेला दे उस पर आलू का मसाला ,खीरा , टमाटर ,चाट मसाला ,बीट,और चीस कदुकस  करके फेला दे उस ब्रेड की दूसरी स्लाईस लगा कर हाथ से दबा दे और अब उसे टोस्ट  मेकर या तवे पर बट्टर लगा कर सेक ले, दोनों तरफ से सेकने  के बाद उस पर बट्टर और सेव लगा कर चटनी या सास के साथ सर्व करे ।   

दम आलू

सामग्री
  1. 250 ग्राम छोटे आलू 
  2. 4 टमाटर 
  3. 2 बारीक़ कटी हरी मिर्च और थोडा सा अदरक 
  4. 2-3 तेज पत्ता 
  5. 2-3 चम्मच दही 
  6. 1/2 -1 चम्मच लाल मिर्च पावडर 
  7. 1/4 चम्मच हल्दी पावडर 
  8. 1 1/2चम्मच धनिया पावडर 
  9. नमक स्वादनुसार
  10. 1/2 चम्मच जीरा 
  11. चुटकी भर हिंग 
  12. 3 चम्मच तेल सब्जी के लिए 
  13. तेल तलने के लिए   
  14. हरा कटा हुआ धनिया 
विधि 
          सबसे पहले आलू को उबाल  कर छिल ले और उसमे कांटे से छेद कर दे,अब गर्म तेल मे तल कर निकाल ले ।एक तरफ टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी मे पिस ले अब कढाई मे तेल डाळ कर उसमे हिंग जीरा और तेज पत्ता तड़का ले और उसमे पिसे हुए टमाटर को डाल कर थोडा पका ले अब उसमे दही और सभी मसाले डाल कर गाढ़ा  होने तक पका ले अब उसमे थोडा पानी डाल  दे और तले हुए आलू डाल कर 5-10 मिनट  ढक  कर पका ले अब उस पर कटा हुआ हरा धनिया डाल  कर सर्व करे। 

बेसन की मिर्च

सामग्री
  1. 100 ग्राम थोड़ी बड़ी हरी मिर्च 
  2. 3-4 छोटे चम्मच बेसन 
  3. 1/2 चम्मच अमचुर पावडर 
  4. 1/4 चम्मच हल्दी पावडर 
  5. 2-3 छोटे चम्मच तेल 
  6. चुटकी भर हिंग और थोडा सा जीरा 
  7. नमक स्वादनुसार 
विधि
         सबसे पहले मिर्च को धो ले और अब उसके बीज निकाल कर काट ले।अब एक कढाई मे तेल डाल कर उसमे जीरा और हिंग तड़का दे अब उसमे कटी हुई हरी मिर्च दल कर थोडा भुन ले ,
अब कर उसमे बेसन,नमक  और अमचुर पावडर  डालकर चलाये और 2-3 मिनट पका ले।    

Wednesday, July 25, 2012

खीर

सामग्री
  1. 1 लीटर दूध 
  2. 11/2 छोटा चम्मच चावल 
  3. 2 चम्मच शक्कर 
  4. 2 चम्मच बादाम कटिंग 
  5. 2 चम्मच पिस्ता कटिंग 
  6. 1/2 चम्मच इलायची पावडर 
  7. 5-8 केसर के धागे 
विधि
         सबसे पहले चावल को धो कर 15 मिनट भिगो दे , अब दूध को कढाई  मे  डाल गर्म करे और उबाल आने पर चवाल डाल  कर पकाए और साथ मे बादाम ,पिस्ता और केसर भी डाल  दे और चावल पकने तक पका ले और जब चावल पक जाये तब उसमे शक्कर और इलायची पावडर डाल  कर 5 मिनट और पका ले और सर्व करे  

तिरंगी पूरी

सामग्री
  1. 3 कटोरी गेंहू  का आटा 
  2. 1 छोटी गडी पालक 
  3. 2 छोटे लाल टमाटर 
  4. 1 चम्मच नमक  
  5. पानी 
  6. तेल 
विधि 
        सबसे पहले पालक और टमाटर को धो कर अलग अलग उबाल कर पिस  ले ,अब आटे मे थोडा नमक मिला ले , और एक कटोरी आटे को सादा पानी से,एक कटोरी आटे को पिसे हुए पालक से, एक कटोरी आटे  को पिसे हुए टमाटर पेस्ट से गुँथ ले ,अब तेल को कढाई  मे गर्म करने के लिए रख दे और तीनो आटे के छोटे छोटे भाग  लेकर एक बोल (लोई) बना ले और पूरी बेल ले और गर्म तेल मे  तल कर छोले या सब्जी के  साथ सर्व करे ।  

वेजिटेबल चीज पटेटो कटलेट

सामग्री
  1.  3 कटोरी  उबले हुए आलू 
  2. 2 चीज स्लाईस 
  3. 1 कटोरी बारीक़ और पतली कटी हुई पत्ता गोभी 
  4. 1 कटोरी बारीक़ कटी हुई गाजर 
  5. 2 कटोरी ब्रेड क्रम्ब 
  6. 1 बारीक़ कटी हरी मिर्च
  7. 2 चम्मच चाट मसाला 
  8. 2 चम्मच कोर्न फ्लोर 
  9. बारीक़ कटा हरा धनिया 
  10. 1/2 कटोरी उबले हुए मटर 
  11. नमक स्वादनुसार     
विधि
         सबसे पहले आलू को  उबाल कर उसमे हरी मिर्च ,नमक,कोर्न फ्लोर  और मटर मिला कर मसाला बना ले ,अब चीज स्लाईस के चार टुकडे  कर ले ,अब  थोडा आलू का मसाला लेकर हाथ से थोडा दबा दे अब उसपरचीज स्लाईस और पत्ता गोभी ,गाजर और चाट मसाला लगा कर वापस थोडा आलू मसाला लेकर कवर कर दे और अब हाथ से पूरा पेक करके उसे ब्रेड क्रम्ब से लपेट कर गर्म तेल में  तल कर चटनी या सास के साथ सर्व करे ।

Tuesday, July 24, 2012

मिर्ची बड़ा

सामग्री 
  1. 4-5 कम तीखी बड़ी हरी मिर्च
  2. 2-3 उबले आलू 
  3. 1 चम्मच लाल मिर्च 
  4. 1/2 चम्मच हल्दी 
  5. 1/2 चम्मच अमचुर पावडर 
  6. 1/4 चम्मच निम्बू सत 
  7. 4-5 बड़े चम्मच बेसन 
  8. चुटकी भर मीठा  
  9. नमक स्वादनुसार 
  10. तेल तलने के लिए 
  11. बारीक़ कटा हरा धनिया 
विधि

        सबसे पहले मिर्च को धो कर  बीच में  से काट कर सुखा ले ,अब एक तरफ आलू में सभी मसाले मिला कर मसाला बना ले और बेसन में  पानी, नमक और मिर्चऔर मीठा सोडा  डाल  कर गाडा  पेस्ट बना ले और 10 मिनट रख दे अब आलू के मसाले में  हरा धनिया डाल  कर मिर्च में  भर देऔर मिर्च को बेसन के पेस्ट मे  लपेट कर गर्म तेल  मे थोडा तल कर निकाल ले और थोडा ठंडा करके वापस तेल में  तल ले और ब्रेड के साथ या सास के साथ सर्व करे। 

पनीर बट्टर मसाला

पनीर बट्टर मसाला

  1             250 ग्राम पनीर 
  2             50 ग्राम काजू 
  3             4 बड़े टमाटर ,2 प्याज 
  4             4 -5 चम्मच  बट्टर (मक्खन )
  5             2 चम्मच दही 
  6             2-3 चम्मच क्रीम 
  7             1/4 चम्मच जीरा 
  8             2-3 तेज पत्ता 
  9             2 साबुत लाल मिर्च 
  10           2 लॉन्ग 
  11           2-3 हरी मिर्च 
  12           अदरक 
  13           1/2 चम्मच लाल मिर्च पावडर 
  14           1/4 चम्मच हल्दी पावडर 
   15          1/4 चम्मच गर्म मसाला 
   16           1 चम्मच धनिया पावडर 
   17           नमक स्वादनुसार 
विधि 
               सबसे  पहले टमाटर ,प्याज , हरीमिर्च , लॉन्ग ,अदरक, डाल  कर पेस्ट बना ले और काजू का पेस्ट भी बना कर रख ले ,अब एक कढाई  में बट्टर डाल  कर उसमे जीरा ,तेज पत्ता और साबुत लाल मिर्च डाल  कर  टमाटर   पेस्ट ,दही  डाल  दे और सभी मसाले  डाल  कर पका ले जब मसाला आधा पक  जाये तब काजू का पेस्ट डाल  कर घी छुटने तक चलाते  रहे अब उसमे क्रीम डाल  कर थोडा और पका ले अब थोडा सा पानी डाल दे और जब मसाला पक जाये तब इसमें पनीर डाल कर नान या बट्टर के साथ सर्व करे । 

Monday, July 23, 2012

मटर पनीर

सामग्री
1        100 ग्राम पनीर
2        200 ग्राम मटर
3        100 ग्राम दही
4        1 बड़ा टमाटर
5        1बारीक़ कटी हरी मिर्च और थोड़ी कदुकस  की हुई अदरक
6        1/2चम्मच  लाल मिर्च पावडर ,हल्दी पावडर
7        1 चम्मच धनिया पावडर
8        1/4 चम्मच जीरा
9        2 चम्मच घी
10      चुटकी भर हिंग और गर्म मसाला
11       नमक स्वादनुसार
13       बारीक़ कटा हरा धनिया
   
विधि 
          सबसे पहले कढाई  मे  घी डाल दे उसमे हिंग और जीरा डाल  दे अब कटी हरी मिर्च और मटर डाल  कर थोडा भुन ले ,उसमे दही और सभी मसाले डाल  दे जब दही का मसाला थोडा पक जाये तब            बारीक़ कटे टमाटर डाल  दे और  पका ले अब उसमे थोडा पानी डाल  कर उबाल ले अब पनीर के छोटे टुकडे  डाल दे और गर्म मसाला और कटा हरा धनिया डाल  कर नान या रोटी के साथ सर्व करे

वेजिटेबल पनीर पेटिज

सामग्री

1    1 कटोरी  मैदा
   1/4 कटोरी बारीक़ पतली लम्बी कटी हुई पत्ता गोभी
3    1/4 कटोरी  कदुकस किया हुआ पनीर
4    1/4 चम्मच अमचुर पावडर 
5    2 चम्मच  तेल मोयन के लिए
6    बारीक़ कटा हरा धनिया और 1 हरी मिर्च
7    नमक स्वादनुसार
8    चुटकी  भर काली  मिर्चपावडर

विधि
    सबसे पहले मेदा में मोयन और थोडा सा नमक डाल  कर कडा  आटा  गुथ  कर 10 -15 मिनट  ढक  कर रख दे . एक तरफ कढाई  मे  एक चमच तेल डाल  कर उसमे पत्ता गोभी, पनीर  और सभी मसाले डाल  कर मिक्स  कर ले और हरा धनिया और कटी हरी मिर्च डाल  ले और ठंडा कर ले . अब मेदा की छोटी से लोई लेकर उस को रोटी जितना पतला बेल कर उसमे मिश्रण भर कर चारो तरफ से फोल्ड कर ले और  गर्म तेल में  तल ले और  चटनी या सास के साथ सर्व करे .
नोट  : इसमें चाहे तो गाजर ,शिमला मिर्च भी पतली लम्बी कट कर डाल  सकते है ।



Monday, March 19, 2012

Mango Cream


INGREDIENT                                                          
  1. Mango                  1 k.g                                           
  2. Amul fresh cream  100 ml
  3. suger                     50 gram
  4. kaju                      50 gram
  5. saffron                  4-5 leaves
METHOD
  1. Peel and chopped mango
  2. Add suger in cream
  3. mix chopped mango in cream
  4. Add kaju and saffron
  5. place the bowl in the freezer 1-2 hour
  6. delicious and cool mango cream is redy for serve
  7.