सामग्री
- 1 कटोरी गेहू का मोटा दलिया
- 3 /4 कटोरी शक्कर /गुड
- 3 /4 कटोरी घी
- 1 /2 चम्मच इलायची पावडर
- 3 कटोरी गर्म पानी
- 1 चम्मच कटे हुए बादाम और सूखे नारियल के टुकडे
- 4 -5 पत्ती केसर
प्रक्रिया
एक कढ़ाई में घी गर्म कर के उसमे गेहू का दलिया डाल कर उसे सुनहरा होने तक सेक ले जब आधा सिक जाये तब उसमे नारियल के टुकडे डाल कर पूरा सेक ले और दुसरे बर्तन में गर्म पानी करके सेका हुआ दलिया डाल दे और पानी सुकने तक पका ले जब वह पक जाये तब उसमे शक्कर, इलायची पावडर, बादाम और केसर डाल कर मिक्स करके गैस पर से उतार ले और गर्म गर्म सर्व करे |
यदि गुड की बनानी हो तो गुड को बारीक़ बारीक़ कूट कर पहले हे गर्म पानी में मिक्स कर ले और बाद में गेहू का दलिया डाल कर पका ले |
सामग्री
- 100 ग्राम मेदा
- नमक स्वाद नुसार
- तेल
- 2 आलू उबले हुए
- बारीक़ भुजिया
- धनिया की चटनी
- इमली की चटनी
- बारीक़ कटे प्याज
- बारीक़ कटा हरा धनिया
- चाट मसाला/ नमक , मिर्च , निम्बू, सेका हुआ जीरा
प्रक्रिया
सबसे पहले मेदे में नमक और तेल का मोयन डाल कर उसका कड़ा आटा गुथ ले और उसके छोटे छोटे आकार में बेल (उसका आकार उतना छोटा रखे की एक बार में एक पपड़ी ले सके ) ले और कढ़ाई में तेल गर्म करके उसे सुनहरा होने तक तल कर निकाल ले |
अब पपड़ी को एक प्लेट में रख कर उस पर मेश किया हुआ आलू लगा कर उस पर बारीक़ भुजिया डाल कर इमली की चटनी और धनिया की चटनी लगा कर उस पर बारीक़ कटे प्याज और धनिया डाल कर उस पर चाट मसाला लगा कर सर्व करे |
सामग्री
कटोरी के लिए
- 250 ग्राम मेदा
- नमक स्वादनुसार
- तेल
मसाले के लिए
- 150 ग्राम छोले चने
- 2 टमाटर
- २ हरी मिर्च
- 1 चम्मच जीरा
- चुटकी भर हिंग
- अदरक
- नमक ,लाल मिर्च , हल्दी , स्वादनुसार
- २ चम्मच धनिया पावडर
- बारीक़ कटे प्याज और हरा धनिया
- इमली की चटनी
- धनिया की चटनी
- निम्बू
प्रक्रिया
कटोरी बनाने के लिए मेदा में 3 -4 चम्मच तेल का मोयन डाल कर और चम्मच नमक डाल कर गर्म पानी से गुथ ले और चाहे तो कटा हरा धनिया डाल दे और पानी से कड़ा आटा गुथ ले और छोटे छोटे लोई लेकर उन को पतला बेल ले और चाकू से कट कट कर ले ताकि रोटी फुल न जाये | अब एक कटोरी ले और उसके बाहर के हिस्से पर तेल लगा कर मेदा की रोटी को उस कटोरी पर चिपका दे और कढ़ाई में तेल गर्म कर के उस कटोरी को तेल में छोड़ दे थोड़ी देर बाद में मेदे की रोटी कटोरी से अलग हो जायगी तब कटोरी को बाहर निकाल लेंगे और मेदे की कटोरी को सुनहरा होने तक तल कर निकाल लेंगे |
मसाला बनाने के लिए भीगे छोले को कुकर में सिटी लेकर निकाल ले और कढ़ाई में तेल डाल कर उसमे हिंग ,जीरा का छोक लगा कर उसमे बारीक़ कटे टमाटर ,अदरक, हरी मिर्च डाल कर उसको प्यूरी जेसा बना कर उसमे लाल मिर्च , हल्दी ,धनिया पावडर , नमक और छोले मसाला डाल कर मिक्स कर ले अब उबले चने को उसमे डाल कर थोडा पानी डाल कर पका ले और निम्बू का रस डाल दे |
अब एक मेदे की कटोरी लेकर उसमे छोले मसाले की सब्जी डाल कर उस पर कटा हरा धनिया और प्याज डाल कर उस पर हरा धनिया और इमली चटनी डाल कर सर्व करे |
सामग्री
- 100 ग्राम पनीर
- 1 कटी हरी मिर्च
- नमक , लाल मिर्च और अमचुर/ निम्बू स्वादनुसार
- 1 /2 चम्मच सेका हुआ जीरा
- 1 / 4चम्मच काली मिर्च पावडर
- चुटकी भर गर्म मसाला
- कटा हुआ धनिया
- आटा
प्रक्रिया
सबसे पहले आटा गुथ कर रख दे | अब पनीर को मेश कर के उसमे नमक , लाल मिर्च , काली मिर्च पावडर सेका हुआ जीरा ,गर्म मसाला और निम्बू या अमचुर और कटा हुआ धनिया डाल दे |
अब आटे कि लोई लेकर उसे आधा बेल ले और उस पर घी या तेल लगा कर उस में पनीर का मिश्रण भर के पोटली बनाकर फिर से बेल ले या लोई को दो भागो में बाट कर आधा आधा बेल ले और एक पर पनीर का मिश्रण फेला कर दुसरे को उसपर रख कर दोनों को आपस में मिला कर बंद कर के धीरे धीरे बेल ले और गर्म तवे पर घी या तेल लगा कर सेक ले और चटनी, दही या सास के साथ परोसे |
सामग्री
- 250 ग्राम फूल गोभी
- 2 छोटे चम्मच तेल
- 1 चम्मच जीरा
- 1 बारीक़ कटी हरी मिर्च
- कटा हुआ धनिया
- नमक , लाल मिर्च स्वादनुसार
- चुटकी भर हिंग और हल्दी
- अमचुर पावडर स्वादनुसार
- आटा
प्रक्रिया
सबसे पहले आटे को गुथ कर रख दे | अब गोभी को बारीक़ कदुकस कर ले अब कढ़ाई में तेल डालकर उसमे हिंग जीरे का छोक लगा के उसमे कटी हुई हरी मिर्च और कदुकस कि हुई गोभी डाल कर उसमे नमक ,मिर्च ,हल्दी और अमचुर पावडर डाल कर मिला ले और कटा हुआ धनिया डाल दे |
अब आटे कि छोटी लोई लेकर उसको आधा बेल ले और उसपर तेल लगा कर गोभी का मिश्रण डाल कर पोटली बनाकर बेल ले और गर्म तवे पर घी या तेल से सुनहरा होने तक दोनों तरफ से सेक ले और सास के साथ परोसे |
या फिर आटे कि दो छोटे छोटे लोई बनाकर उसे बेल कर एक पर गोभी का मिश्रण फेला कर उसपर दूसरी रोटी रख कर चारो तरफ से पेक करके धीरे धीरे बेल कर सेक ले |
सामग्री
- 1 /2 कि.ग्रा. उबले आलू
- 2 बारीक़ कटी हरी मिर्च
- कटा हुआ हरा धनिया
- तेल 2 छोटे चम्मच
- राइ 1 /4 छोटा चम्मच
- जीरा 1 /2 चम्मच
- नमक , लाल मिर्च पावडर , अमचुर स्वादनुसार
- हिंग चुटकी भर
- गेहू का आटा
- मखन ,घी ,या तेल
प्रक्रिया
सबसे पहले आटे को गुंध कर रख देंगे | इसके बाद में उबले हुए आलू को छील कर उसे मेश कर लेंगे अब कढ़ाई में तेल डालकर उसमे राइ ,हिंग जीरा का छोक लगायेंगे अब उसमे कटी हरी मिर्च डाल कर मेश किया हुए आलू डाल कर नमक ,लाल मिर्च ,और अमचुर पावडरऔर कटा हुआ धनिया डाल कर मिक्स कर लेंगे इस मसाले को थोडा ज्यादा तीखा और खट्टा रखेंगे |
अब आटे कि दो छोटे छोटे लोई बना ले और उन को आधा बेल कर रख दे अब उन पर थोडा तेल लगा कर उसपर आलू का मसाला फेला दे और दोनों रोटी को आपस में मिला दे और चारो तरफ से अंगुली से दबा दे ताकि मसाला भी न निकले और दोनों रोटी अलग अलग न हो अब उन्हें सूखे आटे में लपेट कर धीरे धीरे बेल ले और गर्म तवे पर रख कर मखन , घी , या तेल लगा कर सुनहरा होने तक सेक ले और सास या धनिया कि चटनी के साथ परोसे |