साम्भर के लिए
- 1 कटोरी तुअर की दाल
- 1 बड़ा टमाटर
- 1 आलू
- 1 कटी हरी मिर्च,अदरक और हरा धनिया
- नमक , लाल मिर्च पावडर, हल्दी पावडर , धनिया पावडर
- २ चम्मच साम्भर मसाला
- 3 -5 चम्मच तेल
- हिंग और गर्म मसाला चुटकी भर
- निम्बू का सत 1 /२ चम्मच
सबसे पहले दाल को 1 घंटा भिगो दे और आलू , टमाटर हरी मिर्च और अदरक को छोटे छोटे टुकड़ो में काट ले |
अब तुअर की दाल में नमक ,हल्दी पावडर मिलाकर कुकर में २ -3 सिटी ले|और दाल पके तब तक कढ़ाई में तेल गर्म करके उसमे जीरा, हिंग का छोक लगा कर हरी मिर्च ,अदरक और आलू को तल ले अब उसमे टमाटर डाल कर अच्छे से पका ले (यानि टमाटर की ग्रेवी बना ले )अब उसमे नमक ,लाल मिर्च, हल्दी और धनिया पावडर मिक्स कर ले और साथ में साम्भर पावडर भी डाल ले और पका ले अब उसमे पकी हुई डाल को मथनी से मथ कर टमाटर की ग्रेवी में मिला ले और पानी डाल कर पका ले अब उसमे निम्बू का सत और गर्म मसाला डाल ले और थोड़ी देर में गैस से उतार कर कटा हरा धनिया डाल दे |

बड़े की सामग्री
- 2 कटोरी उड़द का मोगर
- 1 कटोरी चने की दाल
- कटी हरी मिर्च ,अदरक
- नमक, लाल मिर्च पावडर
- तेल तलने के लिए
सबसे पहले दोनों दालो को 5 -6 घंटे भिगो दे और जब दाल भीग जाये तब उसे धो कर दरदरा पीस ले और उसमे कटी हरी मिर्च, अदरक और नमक , लाल मिर्च मिला कर मिक्स कर ले अब तेल गर्म करके उसमे बड़े का आकार दे कर तेल में डाल दे और सुनहरा होने तक ताल कर पेपर पर निकाल ले ताकि ज्यादा तेल निकाल जाये अब इन बड़ो को गर्म दाल में डाल कर 10 मिनट ढक कर रख दे और बाद में धनिया से सजाकर गर्म गर्म सर्व करे |
नोट : बड़े बनाने के दोनों हाथो की अंगुली को पानी में गिला करके एक हाथ में बड़े का मिश्रण ले कर मिश्रण के बिच में अंगुली से छेद करके धीरे से दूसरा हाथ की अंगुलियों पर ले कर ध्यान से तेल में छोड़ दे और सुनहरा होने तक तल ले |











