Monday, May 2, 2011

मसाला छाछ

मसाला छाछ

सामग्री

  1. 1 ग्लास दही
  2. 1 /2  ग्लास ठंडा पानी
  3. 1 / 2  चम्मच सिका हुआ  जीरा पावडर
  4. 1 / 2  चम्मच नमक
  5. 1 / 4  चम्मच काला नमक
  6. 1  चम्मच सुखा हुआ पुदीना पावडर
  7. चुटकी भर कलि मिर्च, सोठ पावडर
 प्रक्रिया
          सबसे पहले दही में थोडा पानी  डाल कर सभी मसाले डाल कर मथनी से मथ ले और अब उसमे बचा हुआ ठंडा पानी डाल दे और ताज़ी  पुदीना पत्ती और जीरा पावडर डाल कर खाने के बाद में या धुप में जाने से पहले सर्व करे | 

चूरमे के लड्डू

सामग्री
  1. 2  कटोरी गेहू का आटा
  2. 1  कटोरी गुड
  3. 1 / 2  कटोरी घी
  4. 1 / 2  चम्मच इलायची पावडर
  5. 2 -4  चम्मच कटे हुए पिस्ता और बादाम
  6. २- 4  चम्मच सूखे हुए नारियल के  बारीक़ कटिंग 
  7. वर्क ,इलायची और पिस्ता पावडर सजावट के लिए  
प्रक्रिया
          सबसे पहले आटे में आधा घी का मोयन दे और उसमे थोडा गर्म पानी डाल कर 15 -20  मिनट रख  दे| (यानि आटा गुथना नहीं हे सिर्फ थोडा घिला करके रख देना हे ) और जब तक गुड की चासनी बना दे लेकिन उसमे पानी सिर्फ गुड डूबे उतना ही डालेऔर जब गुड पिगल जाये तब उसमे बचा हुआ घी भी डाल दे और अब उस आटे को छलनी से छान ले और कढाई में बिना घी डाले सेक ले जब वह बादामी कलर का हो तब उसे उतार कर उसमे इलायची पावडर, नारियल ,बादाम ,पिस्ता डाल कर  मिला ले और गुड की चासनी डाल दे  और थोडा हाथ पर पानी लगा कर लड्डू बना कर उस पर वर्क और इलायची , पिस्ता पावडर से सजा दे और 3 -4  गनते रख दे ताकि उसका दाना नरम हो जाये |