सामग्री
- 1 कटोरी बेसन
- 1 चम्मच कटी हरी मिर्च
- 1 कटोरी कटा हुआ पालक
- 1/4 चम्मच लाल मिर्च पावडर
- 1/2 चम्मच नमक
- 1/4 चम्मच जीरा
- चुटकी भर हिंग
- 3-4 चम्मच कदुकस की हुई चीज़ (इछानुसार )
- तेल
सबसे पहले बेसन में सभी सामग्री मिला कर पानी डाल पेस्ट तैयार कर ले,अब तवे को थोडा गर्म करके उस पर तेल लगा कर बेसन का पेस्ट डाल कर चम्मच से फेला दे और चारो तरफ तेल लगा कर धीमी आंच पर दोनों तरफ से सेक ले अब उस पर चीज़ फेला कर दो मिनट सेक कर सास या चटनी के साथ सर्व करे ।
(इसमें पालक की जगह मेथी ,कदुकस की हुई लौकी ,हरा धनिया,प्याज ,टमाटर या सादा चिलडा भी बना सकते है।)

No comments:
Post a Comment