सामग्री
- 3 कटोरी उबले हुए आलू
- 2 चीज स्लाईस
- 1 कटोरी बारीक़ और पतली कटी हुई पत्ता गोभी
- 1 कटोरी बारीक़ कटी हुई गाजर
- 2 कटोरी ब्रेड क्रम्ब
- 1 बारीक़ कटी हरी मिर्च
- 2 चम्मच चाट मसाला
- 2 चम्मच कोर्न फ्लोर
- बारीक़ कटा हरा धनिया
- 1/2 कटोरी उबले हुए मटर
- नमक स्वादनुसार
सबसे पहले आलू को उबाल कर उसमे हरी मिर्च ,नमक,कोर्न फ्लोर और मटर मिला कर मसाला बना ले ,अब चीज स्लाईस के चार टुकडे कर ले ,अब थोडा आलू का मसाला लेकर हाथ से थोडा दबा दे अब उसपरचीज स्लाईस और पत्ता गोभी ,गाजर और चाट मसाला लगा कर वापस थोडा आलू मसाला लेकर कवर कर दे और अब हाथ से पूरा पेक करके उसे ब्रेड क्रम्ब से लपेट कर गर्म तेल में तल कर चटनी या सास के साथ सर्व करे ।
No comments:
Post a Comment