Thursday, October 25, 2012

सिंगाड़े के आटे का हलवा

सामग्री
  1. 1 कप सिंगाड़े का आटा
  2. 1 कप शक्कर
  3. 3-4 चम्मच देसी घी
  4. 1/4 कप बादाम और पिस्ता कतरन
  5. 1/4 चम्मच इलायची पाउडर
  6. 3-4 रेशे केसर
  7. 1/2 कप गर्म पानी
विधि
सबसे पहले कढाई मे घी डाल दे उसमे आटा डाल कर भुन ले अब उसमे बादाम ,पिस्ता, केसर और इलायची पाउडर डाल ले और थोडा भुन ले अब उसमे शक्कर और गर्म पानी डाल कर मिला ले अब हलवा कढाई छोड़ने लगे तब गैस से हटा कर गर्म गर्म परोसे ।

व्रत के कोफ्ते

सामग्री
  1. 1 कप सिंगाड़े का आटा
  2. 1/2 कप राजगिरी का आटा
  3. 3 -4 उबले आलू
  4. 1 छोटा चुकंदर
  5. 2 -3बारीक़ कटी हरी मिर्च
  6. 1/4 चम्मच जीरा
  7. 1/4 चम्मच कलि मिर्च पावडर
  8. 1/2 कप उबले मटर
  9. 1/4 कप काजू टुकड़ी और किसमिस
  10. 1 निम्बू का रस
  11. सीधा नमक स्वादनुसार
  12. 1/2 कप बारीक़ कटा हरा धनिया
  13. 2 चम्मच तेल
  14. चुटकी भर हिंग
  15. तेल तलने के लिए
विधि
सबसे पहले दोनों आटे को मिला ले अब उसमे थोडा पानी मिला कर गाढ़ा पेस्ट बना ले और उसमे थोडा नमक और हरा धनिया डाल कर रख दे।
अब उबले आलू को छील कर उसे मैश कर ले और चुकंदर को छील कर कदुकस कर ले, एक कढाई मे तेल डाल कर उसमे जीरा और हिंग डाल दे अब उसमे कसा हुआ चुकंदर डाल कर 2 मिनट पका ले अब उसमे आलू और मटर डाल देऔर साथ मे नमक ,काली मिर्च,काजू, किसमिस ,हरा धनिया और निम्बू का रस डाल कर मिक्स कर ले अब इसके छोटे छोटे बोल्स बना कर रख ले ।
अब एक कढाई मे तेल गर्म कर ले और बोल्स को आटे के पेस्ट मे लपेट कर तेल में डाल दे और सुनहरा होने तक धीमी आँच पर तल लेऔर गर्म गर्म चटनी के साथ सर्व करे ।

साबूदाना खिचड़ी

सामग्री
  1. 1 कप भीगे साबूदाना
  2. 1/4 कप दरदरी मूंगफली
  3. 1/4 कप उबला आलू
  4. 2 -3 चम्मच देशी घी
  5. 1 -2 बारीक़ कटी हरी मिर्च
  6. 1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर
  7. 2 चम्मच हरा कटा धनिया
  8. 1/4 चम्मच जीरा
  9. सीधा नमक स्वादनुसार
विधि
सबसे पहले साबूदाने को 7-8 घंटे भिगो कर रख दे ,बाद मे उसका पानी निकल दे अब एक कढाई मे घी डाल दे उसमे जीरा और दरदरी की हुई मूंगफली डाल कर पका ले अब उसमे उबले आलू के छोटे छोटे पिस
डाल दे और साथ मे हरी मिर्च और हरा धनिया भी डाल दे और अब उसमे काली मिर्च पाउडर और नमक डाल
कर भीगे हुए साबूदाने डाल कर 2 मिनट पका ले और धनिये से सजा कर सर्व करे।

व्रत के पकोड़े

सामग्री
  1. 2 चम्मच सिंगाड़े का आटा
  2. 2 चम्मच राजगिरी का आटा
  3. 1 चम्मच कटी हरी मिर्च
  4. 1 कटोरी कदुकस किया हुआ आलू
  5. 1 कटोरी कदुकस की हुई लोकी
  6. 1 कटोरी कदुकास की हुई तुरई
  7. 1/2 कटोरी कटा हुआ पालक/हरा घनिया
  8. तेल तलने के लिए
  9. नमक स्वादनुसार
विधि
सबसे पहले सभी सब्जियों को मिला ले अब उसमे दोनों आटा मिलकर उसमे नमक डाल दे ,अब एक कडाही में तेल गर्म करे और उसमे छोटे छोटे पकोड़े कुरकुरे होने तक तल ले और अब इन्हें व्रत की धनिया चटनी या दही के साथ सर्व करे ।
यदि आप चाहे तो इस पेस्ट में थोडा पानी डाल कर इसका चिलडा भी बना सकते है ।

व्रत के दही चावल

सामग्री
  1. 1 कटोरी व्रत के चावल
  2. 1/2 कटोरी दही
  3. 2 चम्मच देसी घी
  4. 1/2 चम्मच जीरा
  5. 1/4 चम्मच हरी मिर्च कटी हुई
  6. 2 चम्मच कटा हरा धनिया
  7. सीधा नमक स्वादनुसार
विधि
सबसे पहले कुकर में घी डाल दे अब उसमे जीरा और हरी मिर्च डाल ले ,अब उसमे दही और आधी कटोरी पानी और नमक मिला ले अब उसमे चावल डाल ले और एक सिटी ले और बाद में सिटी निकाल कर धनिया और घी के साथ गर्म गर्म परोसे ।

सामक की खिचड़ी

सामग्री
  1. 1 कटोरी सामक
  2. 1/2 कटोरी आलू कटा हुआ
  3. 12 कटोरी कटे हुए टमाटर
  4. 1/4 कटोरी मटर
  5. 1 कटी हरी मिर्च
  6. 1/4 कटोरी कटी पत्तागोभी
  7. 1चम्मच मूंगफली
  8. 2 चम्मच कटा हरा धनिया
  9. 2 चम्मच निम्बू का रस
  10. 1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  11. 3-4 चम्मच घी/तेल
  12. 1/4 चम्मच जीरा
  13. नमक स्वादनुसार
विधि
सबसे पहले कढाई में घी/तेल डाल दे अब उसमे जीरा, हरी मिर्च, मूंगफली डाल कर भुन ले अब आलू डाल कर भुने साथ में पत्तागोभी भी डाल कर पका ले अब उसमे थोडा पानी डाल दे, साथ में मिर्च ,नमक डाल दे और सामक डाल दे और थोडा ढक कर पका ले और थोड़ी देर बाद टमाटर और निम्बू का रस डाल दे और पका ले अब इसमें हरा धनिया डाल कर आलू चिप्स के साथ सर्व करे।

पोहा

सामग्री
  1. 2 कटोरी मोटा पोहा भीगा हुआ
  2. 1/4 कटोरी छोटे पिस में कटा आलू
  3. 1/4 कटोरी कटा हुआ प्याज
  4. 1/4 कटोरी कटा हुआ टमाटर
  5. 10-15 पीस मूंगफली के दाने
  6. 1 बारीक़ कटी हरी मिर्च
  7. 8-10 करी पत्ते
  8. 2-3 चम्मच तेल
  9. 1/2 चम्मच राइ
  10. 1/2 चम्मच जीरा
  11. चुटकी भर हिंग
  12. 1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  13. 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
  14. नमक स्वादनुसार
  15. 2 चम्मच निम्बु का रस
  16. 2-3 चम्मच कटा हुआ हरा धनिया
विधि
सबसे पहले कढाई में तेल डाल दे ,अब उसमे राइ ,हिंग जीरा डाले और साथ में करी पत्ता भी डाल दे अब उसमे मूंगफली डाल कर भुन ले और साथ में आलू डाल कर थोडा पका ले अब उसमे कटे प्याज और हरी मिर्च डाल दे ,अब उसमे टमाटर ,निम्बू का रस और पोहा डाल दे अब उसमे नमक,लाल मिर्च पाउडर,हल्दी पाउडर मिला कर हलके हाथ से मिला ले और धनिया से सजाकर सर्व करे ।

ब्रेड बेसन पिज़्ज़ा

सामग्री
  1. 4-5 वाइट ब्रेड /ब्राउन ब्रेड
  2. 1 कटोरी बेसन
  3. 2 हरी मिर्च कटी हुई
  4. 3-4 चम्मच कटा हरा धनिया
  5. 1/4 चम्मच जीरा
  6. 2 चुटकी हिंग
  7. 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  8. घी/मखन
  9. नमक स्वादनुसार
विधि
सबसे पहले एक कटोरी में बेसन ले अब उसमे हरी मिर्च,नमक,जीरा,हिंग,लाल मिर्च पाउडर ,धनिया मिला ले और पानी डाल कर गाडा पेस्ट बना ले अब तवे को गर्म करे और एक ब्रेड ले उस पर बेसन का पेस्ट लगा दे और तवे को घी या मखन से चिकना कर ले और बेसन लगी साइड से तवे पर रख दे और धीमी आंच पर दोनों तरफ घी लगा कर सेक ले।और गर्म गर्म सास या चाय के साथ सर्वकरे।(चाहे तो इस पेस्ट में सब्जियाऔर चीज़ भी मिला सकते हे और चाहे तो ब्रेड की जगह रात की बची ठंडी रोटी के साथ भी बना सकते है। )

सफेद उपमा

सामग्री
  1. 1 कटोरी रवा /सूजी
  2. 1/2 कटोरी मटर
  3. 2 चम्मच कटी हरी मिर्च
  4. 1/4 कटोरी काजू टुकडे और किसमिस
  5. 3-4 चम्मच घी
  6. 1/2 कटोरी टमाटर (गुदा निकला हुआ )
  7. 2 चम्मच निम्बू का रस
  8. 5-6 करी पत्ते
  9. 1/4 चम्मच जीरा
  10. 2 चम्मच कटा हरा धनिया
  11. नमक स्वादनुसार
विधि
सबसे पहले कढाई में घी डालकर उसमे जीरा और करी पत्ता डाल देअब उसमे मटर डाल कर भुन ले और साथ में हरी मिर्च भी डाल दे अब उसमे सूजी मिलाकर 3-4 मिनट भुन ले और अब काजू ,किसमिस और नमक मिला दे और दुसरे हाथ से गर्म पानी मिलाए और चलाते रहे और अंत में टमाटर ,निम्बु का रस और धनिया मिला ले और गर्म गर्म सर्व करे ।(चाहे तो केरी या निम्बू के आचार के साथ सर्व करे ।)

दाल पूरी

सामग्री
 
  1. 3 कप गेहू का आटा
  2. 2 कप चना डाल
  3. 2-3 चम्मच घी
  4. 1 चम्मच तेल
  5. 1/2 चम्मच जीरा
  6. 1 कटी हरी मिर्च
  7. 1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  8. 1/4 चम्मच अमचुर पाउडर
  9. 2 चम्मच कटा हरा धनिया
  10. नमक स्वादनुसार
  11. तेल तलने के लिए
  12. चुटकी भर हिंग
विधि
सबसे पहले चने दाल को 5-6 घंटे भिगो दे बाद में उसका पानी निकाल कर पिस ले अब एक कढाई में 1 चम्मच तेल ,जीरा ,हिंग ,हरी मिर्च डाल दे अब दाल का पेस्ट मिला कर उसे गाढ़ा होने तक पका ले और सभी मसाले और धनिया मिला ले जब पेस्ट गाढ़ा हो जाये तब गैस बंद कर ले और ठंडा होने को रख दे ।
अब एक कटोरी में आटा उसमे घी ,नमक मिला ले और पानी से आटा गुथ ले ,अब आटे की लोई ले और हाथ से कुआ जेसा बनाये और उसमे दाल का मिश्रण भर ले और चारो ओर से बंद कर के हाथ पर थोडा तेल लगा कर हलके हाथो से दबा कर पूरी जेसा बना ले और गर्म तेल में तल लेऔर चटनी के साथ या आलू की सब्जी के साथ सर्व करे ।

Wednesday, October 24, 2012

वेजिटेबल उपमा


सामग्री
  1. 2 कटोरी सूजी /रवा
  2. 1/2 कटोरी कटा हुआ आलू
  3. 1/2 कटोरी कटा हुआ प्याज
  4. 1/2 कटोरी टमाटर
  5. 1/4 कटोरी मूंगफली
  6. 1 कटी हरी मिर्च
  7. 3-4 चम्मच तेल
  8. 1/4 चम्मच राइ
  9. 1/4 चम्मच जीरा
  10. 2-3 चम्मच निम्बू का रस
  11. नमक स्वादनुसार
  12. 2-3 चम्मच कटा हरा धनिया
  13. 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
  14. 1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  15. चुटकी भर हिंग
विधि
सबसे पहले एक कढाई में तेल गर्म करे उसमे राइ ,जीरा,हिंग और हरी मिर्च डाले अब उसमे मूंगफली डाल कर भुने अब कटे हुए आलू मिला कर पका ले साथ में प्याज भी मिला ले और पका ले अब उसमे रवा मिला कर 3-4 मिनट भुन ले उसके बाद में उसमे नमक,मिर्च,हल्दी,नम्बू का रस और टमाटर मिला ले और अब दुसरे हाथ से गर्म पानी डाल कर चलाये जब उपमा कढाई छोड़ने लगे तब गैस बंद कर धनिया से सजाकर सर्व करे ।

जलेबी

जलेबी
  1. 2 कप मैदा
  2. 1 कप दही
  3. 1/4 चम्मच मीठा सोडा
  4. 1 कप शक्कर
  5. 5-6 रसे केसर
  6. 1/4 चम्मच इलायची पाउडर
  7. घी तलने ले लिए
विधि
एक बाउल में मैदा ,मीठा सोडा डाल कर मिला ले अब उसमे दही और थोडा पानी मिला कर गाढ़ा पेस्ट बना ले और ढक कर 12-15 घंटे के लये रख दे ।
अब एक कढाई में शक्कर और 1/2 कप पानी डाल कर चासनी बना ले और साथ में केसर और इलायची पाउडर भी मिला ले ।
अब एक सीधी तल वाली कढाई में घी डाल कर थोडा गर्म करे और मैदा के पेस्ट को कोण में भर कर
घी में मनचाहे आकर से बनाये और दोनों तरफ से तल कर निकले और चासनी में डुबो कर दूध या रबड़ी के साथ सर्व करे ।
(यदि चासनी थोड़ी गर्म हे तो जलेबी ठंडी होने के बाद में मिलाये या जलेबी गर्म हे तो चासनी ठंडी होने के बाद में मिलाये नहीं तो जलेबी कुरकुरी नहीं होगी ।)

रवा उतपम

सामग्री
  1. 2 कटोरी रवा
  2. 1/2 कटोरी दही
  3. 1/2 चम्मच नमक
  4. 1/2 कटोरी बारीक़ कटा टमाटर
  5. 1/2 कटोरी बारीक़ कटा प्याज
  6. 1/2 कटोरी बारीक़ कटा हरा धनिया
  7. 1/4 कटोरी कटी शिमला मिर्च
  8. 1 चम्मच कटी हरी मिर्च
  9. 1 चम्मच चाट मसाला
  10. 100 ग्राम अमूल बट्टर
  11. चुटकी भर मीठा सोडा
विधि
सबसे पहले रवा ,दही और नमक मिला ले ,अब थोडा पानी मिला कर रात भर रख दे ।दुसरे दिन इस पेस्ट मे सभी कटी सब्जियाँ मिला दे और मीठा सोडा भी मिला दे अब तवे को गर्म करके उस पर बट्टर लगा कर पेस्ट को मोटा फेला देउस पर थोडा चाट मसाला भी डाल दे और दोनों तरफ से बट्टर मे सेक ले और नारियल या धनिया की चटनी के साथ सर्व करे।