सामग्री
- 1 कटोरी गेहू का मोटा दलिया
- 3 /4 कटोरी शक्कर /गुड
- 3 /4 कटोरी घी
- 1 /2 चम्मच इलायची पावडर
- 3 कटोरी गर्म पानी
- 1 चम्मच कटे हुए बादाम और सूखे नारियल के टुकडे
- 4 -5 पत्ती केसर
एक कढ़ाई में घी गर्म कर के उसमे गेहू का दलिया डाल कर उसे सुनहरा होने तक सेक ले जब आधा सिक जाये तब उसमे नारियल के टुकडे डाल कर पूरा सेक ले और दुसरे बर्तन में गर्म पानी करके सेका हुआ दलिया डाल दे और पानी सुकने तक पका ले जब वह पक जाये तब उसमे शक्कर, इलायची पावडर, बादाम और केसर डाल कर मिक्स करके गैस पर से उतार ले और गर्म गर्म सर्व करे |
यदि गुड की बनानी हो तो गुड को बारीक़ बारीक़ कूट कर पहले हे गर्म पानी में मिक्स कर ले और बाद में गेहू का दलिया डाल कर पका ले |
No comments:
Post a Comment