Saturday, January 29, 2011

पनीर के पराठे

सामग्री
  1. 100 ग्राम पनीर
  2. 1 कटी हरी मिर्च
  3. नमक , लाल मिर्च और अमचुर/ निम्बू  स्वादनुसार
  4. 1 /2 चम्मच  सेका हुआ जीरा
  5. 1 /  4चम्मच काली मिर्च पावडर
  6. चुटकी भर गर्म मसाला  
  7. कटा हुआ धनिया 
  8. आटा
प्रक्रिया
         सबसे पहले आटा गुथ कर रख दे | अब पनीर को मेश कर के उसमे नमक , लाल मिर्च , काली मिर्च पावडर सेका हुआ जीरा ,गर्म मसाला और निम्बू या अमचुर और कटा हुआ धनिया डाल दे |
        अब आटे कि  लोई लेकर उसे आधा बेल ले और उस पर घी या तेल लगा कर उस में पनीर का मिश्रण भर के पोटली बनाकर फिर से बेल ले या लोई को दो भागो में बाट कर आधा आधा बेल ले और एक पर पनीर का मिश्रण फेला कर दुसरे को उसपर रख कर दोनों को आपस में मिला कर बंद कर के धीरे धीरे बेल ले और गर्म तवे पर घी या तेल लगा कर सेक ले और चटनी, दही  या सास के साथ परोसे |

No comments: