सामग्री - 1/4 कि.ग्रा. बेसन
- 1/4 कि.ग्रा मावा
- 1/4 कि.ग्रा घी
- 1/4 कि.ग्रा शक्कर
- 1 चम्मच (छोटा ) इलायची पावडर
- 1 /२ कटोरी बादाम ,पिस्ता कटिंग
- बरख 2-3
- 1 चम्मच दही
- केसर 10 -12 रेशे
प्रक्रिया
सबसे पहले बेसन में थोडा घी दही डाल कर अच्छे से मिलाकर उसे थोडा गर्म पानी डाल कर कड़ा गुंध लेंगे और उस मिश्रण को थोडा थोडा हाथ में ले कर मुठी बंद करके दबा देंगे यानि बेसन के लोई को गोल आकार न देकर उसे मुठी में लाकर लम्बे आकर में दबा देंगे| इसके बाद में कढ़ाई में बचा हुआ घी डाल कर बेसन के बने मुथड़ी को धीमी गैस पर सुनहरा होने तक तल कर निकाल लेंगे अब उसे बारीक़ मिक्सी में पीस लेंगे और चलनी से छान लेंगे अब जो बचा हुआ घी हे उसे छान कर उसमे बेसन का मिश्रण डाल कर हल्का भूरा रंग का सेक लेंगे अब उसमे कदूकस किया हुआ मावा डाल कर तब तक सेके जब मिश्रण कढ़ाई छोड़ने यानि हल्का न हो जाया अर्थात मावा घी न छोड़ दे | अब उस मिश्रण को ठंडा करने के लिए रख दे
शक्कर की चासनी :
चासनी बनाने के लिया कढ़ाई में शक्कर डाल कर शकर से आधा पानी डाल कर कड्ची से हिलाते रहे और जब शक्कर पूरी तरह से मिल जाये तब उसमे 1 चम्मच दूध डाल कर उस शकर के ऊपर काला काला जो पदार्थ आये (शक्कर का मेल ) उसे निकाल ले | अब उसमे भीगी हुई केसर मिला कर एक तार की चासनी बना ले और उसे भी ठंडा कर दे |
जब दोनों ठन्डे हो जाये तब उसमे इलायची पावडर , बादाम ,पिस्ता डाल कर चासनी में डाल कर पूरी तरह मिक्स कर ले और बड़ी प्लेट में फेला ले और 5 - 6 घंटे के बाद उसपर बरख लगा कर काट ले और उसे पिस्ता पावडर और केसर से सजा कर सर्व करे |
No comments:
Post a Comment