सामग्री
सबसे पहले हम बेसन में हिंग, मिर्च, हल्दी ,नमक पावडर और मोयन के लिए तेल डाल कर उसे गर्म पानी से गुथ कर उसके पतले पतले रोल बना देंगे |और कढ़ाई में पानी डाल कर उसे गैस पर रख देंगे जब पानी का उबाल आने लगे तब उसमे बेसन का बने रोल डाल कर ढक देंगे और तब तक पकायगे जब तक उनबेसन के रोल यानि गट्टेपर बुलबुला यानि गट्टे थोड़े फूल न जाये |फिर उनको
पानी से निकाल कर चाकू से काट दे |
अब हम एक कटोरी में दही लेंगे और उसमे नमक,मिर्च,हल्दी,औरधनिया पावडर डाल कर उसे फेट लेंगे |
अब एक बर्तन में घी गर्म करके उसमे हिंग, जीरा ,हरी मिर्च ,अदरक डाल दे और १/2चम्मच लाल मिर्च और हल्दी पावडर डाल कर दही का पेस्ट डाल दे और धीरे धीरे गैस पर पकाए और जब पेस्ट आधा पकने लगे तब उसमे मलाई डाल कर उसे तब तक पकाए जब तक मसाले में जाली यानि घी अलग न हो जाये फिर उसमे पानी डाल कर उबाल ले|और उबाल आने के बाद उसमे कटे हुए बेसन के गट्टे डाल दे और थोड़ी देर गैस पर पका ले |अब उस पर कटे हुए धनिया और गर्म मसाला डाल कर गर्म गर्म चपाती के साथ सर्व करे |
- बेसन 1 कटोरी
- दही 1 कटोरी
- मलाई 1 चम्मच
- जीरा
- नमक
- मिर्च
- हल्दी
- पिसा हुआ धनिया
- हिंग
- कटी हुई हरी मिर्च ,अदरक और धनिया
- तेल मोयन के लिए
- घी
सबसे पहले हम बेसन में हिंग, मिर्च, हल्दी ,नमक पावडर और मोयन के लिए तेल डाल कर उसे गर्म पानी से गुथ कर उसके पतले पतले रोल बना देंगे |और कढ़ाई में पानी डाल कर उसे गैस पर रख देंगे जब पानी का उबाल आने लगे तब उसमे बेसन का बने रोल डाल कर ढक देंगे और तब तक पकायगे जब तक उनबेसन के रोल यानि गट्टेपर बुलबुला यानि गट्टे थोड़े फूल न जाये |फिर उनको
पानी से निकाल कर चाकू से काट दे |
अब हम एक कटोरी में दही लेंगे और उसमे नमक,मिर्च,हल्दी,औरधनिया पावडर डाल कर उसे फेट लेंगे |
अब एक बर्तन में घी गर्म करके उसमे हिंग, जीरा ,हरी मिर्च ,अदरक डाल दे और १/2चम्मच लाल मिर्च और हल्दी पावडर डाल कर दही का पेस्ट डाल दे और धीरे धीरे गैस पर पकाए और जब पेस्ट आधा पकने लगे तब उसमे मलाई डाल कर उसे तब तक पकाए जब तक मसाले में जाली यानि घी अलग न हो जाये फिर उसमे पानी डाल कर उबाल ले|और उबाल आने के बाद उसमे कटे हुए बेसन के गट्टे डाल दे और थोड़ी देर गैस पर पका ले |अब उस पर कटे हुए धनिया और गर्म मसाला डाल कर गर्म गर्म चपाती के साथ सर्व करे |
No comments:
Post a Comment