Wednesday, November 24, 2010

छोले भठूरे

सामग्री
  1. 100 ग्राम सफ़ेद छोले चने
  2. 2 बड़े टमाटर
  3. 1 बड़ा प्याज
  4. नमक,लाल मिर्च ,हल्दी ,धनिया स्वादनुसार
  5. कटी हरी मिर्च,और अदरक
  6. छोला मसाला
  7. कटा हरा धनिया
भटूरे के लिए
  1. 250 ग्राम मेदा
  2. 50  ग्राम  सूजी
  3. आधी कटोरी चम्मच दही
  4. आधी कटोरी दूध
  5. नमक स्वादनुसार
  6. तलने के लिया तेल
प्रक्रिया
          सबसे पहले छोले चने को 8 -9  घंटे भिगोकर रख दे| उसके बाद में कुकर के चने और चुटकी भर मीठा सोडा डाल कर 1 सिटी ले |और प्याज , टमाटर हरी मिर्च और अदरक कट ले | अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करके उसमे हिंग ,जीरा , प्याज और टमाटर को भुन ले अतः उनको चटनी जेसा भुन ले जब आधा पाक जाये तो उसमे छोले मसाला नमक, लालमिर्च ,हल्दी ,धनिया डाल कर और मसाले को भुन ले जब मसाला कढ़ाई छोड़ने लगे तब छोले डालकर थोडा पानी डाल कर कुछ देर मंदी आग पर पका ले और थोडा गर्म मसाला डाल दे और कुछ देर ढक कर रख दे |बाद में हरा कटा डाल दे |
         भटूरे बनाने के लिया मेदे में नमक,सूजी , दही दूध और पानी डाल कर उसको गुथ ले और 2  घंटे ढक कर रख दे |
उसके बाद कढ़ाई में तेल गर्म कर के  भटूरे तेल कर गर्म गर्म छोले के साथ सर्व करे | 

No comments: