Friday, November 19, 2010

पकोड़े कि करी

सामग्री
  1. 1 /2  कटोरी बेसन
  2. 1 /4  कटोरी खट्टा दही
  3. 2 - 3 लोंग
  4. 1 /4 चम्मच हिंग
  5. 1 कटी हरी  मिर्च,और अदरक
  6. 1 /२ चम्मच राई और जीरा
  7. 2 चम्मच घी
  8. तलने के लिए तेल
  9. नमक, लाल मिर्च ,हल्दी पावडर स्वादनुसार
  10. मीठा नीम  २ -3 पत्ती
  11. हरा कटा धनिया
प्रक्रिया
          सबसे पहले 1 /2 कटोरी बेसन में दही ,नमक और पानी मिला कर एक गोल तेयार कर देंगे | अब एक कढ़ाई में घी डालकर उसमे राई ,जीरा ,कटी हरी मिर्च ,अदरक ,मीठा नीम और लोंग डाल कर उसमे आधा चम्मच लाल मिर्च पावडर और हल्दी डालकर बेसन का गोल डाल देंगे अब उसे थोड़ी देर तेज गैस पर पकाएंगे फिर गैस धीरे करके उसपर ढ़कन लगा कर तब  तक पकाएंगे जब तक कि करी कि तरी करी के ऊपर आ जाये यदि पकाते समय करी गाढ़ी हो रही हे तो उसमे थोडा पानी डाल दे |
.         जब तक करी पके तब तक एक दूसरी कढ़ाई में तेल गर्म करके ,शेष बचे बेसन में नमक ,मिर्च ,  हिंग डाल कर छोटे छोटे पकोड़े तेल ले |
          जब करी पक जाये तब उसमे पकोड़े डाल कर 5 मिनट और गैस पर पका कर गैस बंद कर दे और हरा धनिया और गर्म मसाला डाल कर गर्म गर्म सर्व करे|

No comments: