Tuesday, November 16, 2010

वेजिटेबल रवा इडली

सामग्री
  1. 250 ग्राम सूजी
  2. छाछ या खट्टा दही
  3. नमक
  4. मटर ,हरा कटा हुआ धनिया ,हरी कटी मिर्च,और अपनी पसंद कि बारीक़ कटी सब्जी
  5. इनो या मीठा  सोडा
प्रक्रिया
     सबसे पहले सूजी में दही या छाछ मिलकर एक गाढ़ा पेस्ट बना देंगे और 5 -10  मिनट नमक डाल का रख  देंगे|
अब इडली के साँचे कि हर एक प्लेट को थोडा थोडा घी लगाकर चिकना कर देंगे |इसके बाद सूजी के पेस्ट में एनो या मीठा  सोडा और सभी सब्जी मिलाकर साँचे में भर देंगे |अब इडली के बर्तन जिसमे इडली का सांचा  रखेंगे उसमे थोडा पानी डाल कर पहले से थोडा गर्म कर ले पानी ज्यादा न हो वरना इडली गीली हो जायगी |अब उस पर ढक्कन लगा कर 8 -10 मिनट तक पका ले अब ढक्कन हटा कर चाकू को पकी इडली के बिच में लगा कर देखे कि इडली चाकू को चिपक तो नहीं रही हेयदि नहीं तो उसे गैस पर से उतार कर उसे ठंडा करके चमच से निकल कर उस पर हल्का घी लगा कर गीरी कि चटनी या सांबर के साथ परोसे|

No comments: