Friday, November 12, 2010

मिक्स वेजिटेबल खिचड़ी

सामग्री   
  1. 1 कटोरी बासमती चावल
  2. 1 आलू
  3. 2 टमाटर
  4. 2 कटी हुई ब्रेड
  5. 50 ग्राम मटर
  6. 150 ग्राम फूल गोभी
  7. बेसन  के तले हुए गट्टे
  8. कटा  हुए हराधनिया ,हरी मिर्च,अदरक 
  9. नमक, लालमिर्च ,हल्दी पावडर स्वादनुसार 
  10. तेल ,हिंग, जीरा
  11. 1 कटा हुआ निम्बू
प्रक्रिया
          सबसे पहले हम चावल को धो कर 1 /2 घंटे पहले भीगो देंगे |इस के बाद में सभी सब्जी को काट देंगे |और अब बेसन के गट्टे तेयार करने के लिए 2 चम्मच बेसन में नमक मिर्च और थोड़ी सी हिंग डाल कर मोयन के लिए थोडा तेल डाल कर गुनगुने पानी से गुथ लेंगे और उसके रोल बनाकर उसे चाकू से काट देंगे |अब आलू ,गोभी ,गटे,और ब्रेड को अलग अलग करके तेल में तल कर निकाल लेंगे |
 अब एक कढ़ाई में 2 -3 चम्मच तेल डाल कर उसमे हिंग जीरा हरी कटी मिर्च और अदरक डाल देंगे इसके बाद भीगो कर रखे हुए  चावल और चावल से तीनगुना पानी डाल देंगे |और उसमे नमक मिर्च हल्दी पावडर डाल देंगे जब चावल  आधे पकने लगे तो उसमे गटे डाल देंगे थोड़ी देर बाद में उसमे आलू ,गोभी ,भी डाल देंगे और यदि पानी कम लगे तो थोडा गर्म पानी डाल देंगे जब चावल 90 % पक जाये तो उसमे मटर ,टमाटर और ब्रेड के टुकडे,चुटकी  भर गर्म मसाला  डाल कर थोडा निम्बू का रस डाल कर मिक्स करेंगे |अब गैस से उतार कर कटे हुए धनिये से सजा कर गर्म गर्म सर्व करे |

नोट : यदि चाहे तो इसे घी में भी बना सकते हे और इसमें पानी का खास तोर से ध्यान रखे पानी ज्यादा होने पर खिचड़ी गीली होकर चावल टूट सकते हे और कम पानी पर कचे रह सकते हे |इस लिए पानी बराबर ही रखे |

No comments: