- 4 बड़े उबले आलू
- बेसन 1 कटोरी
- कटी हरी मिर्च २
- मटर 50 ग्राम
- अमचुर पावडर 1 /२ चम्मच
- 1 /4 चम्मच मीठा सोडा
- लाल मिर्च पावडर,नमक ,हल्दी स्वादनुसार
- हिंग ,गर्म मसाला
- कटा हुआ धनिया
- काजू किसमिस इछानुसार
- तलने के लिए तेल
सबसे पहले हम उबले आलू में नमक ,मिर्च अमचुर हल्दी ,हिंग गर्म मसाला और जीरा और कटी हरी मिर्च डाल कर उसे मिक्स करेंगे और बाद में कटा हरा धनिया और काजू किसमिस डाल कर उसके छोटे छोटे गोल आकार के कोफ्ते बना कर रख देंगे |
अब हम बेसन का गाढ़ा पेस्ट बना कर उसमे चुटकी भर हिंग और मीठा सोडा,और नमक डाल देंगे |
इसके बाद एक कढ़ाई में तेल गर्म करेंगे |और आलू के बने गोले को एक एक करके बेसन के पेस्ट में लपेट कर तेल में डाल देंगे और जब कोफ्ते आधे पक जाये तो उन्हें तेल में से निकाल कर ठंडा करेंगे और ठन्डे होने के बाद उन्हें फिर से गर्म तेल में धीमी गैस पर सुनहरा होने तक पकाएंगे |जब कोफ्ते सुनहरे हो जाये तो उन्हें तेल से निकाल कर
हरी चटनी और टमाटर सोस के साथ गर्म गर्म सर्व करे |
No comments:
Post a Comment